29.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार अपने प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक की

*जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद*

जगदूत न्यूज  जहानाबाद नेटवर्क 

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ब्रजेश कुमार ने अपने प्रकोष्ठ में की समीक्षा बैठक जिला जज ने कहा कि दिनांक 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष में न्यायालय के निर्गत नोटिस को पारा विधिक स्वयंसेवक तामील कराने में तेजी लाएं आप की भूमिकाएं काफी महत्वपूर्ण है।क्षेत्रो में जा जा कर आम जनों से संपर्क स्थापित करते हुए जागरूकता के माध्यम से उन्हें सार्थक रूप से समझाने बुझाने का कार्य करें। वे ही प्राधिकार एवं पक्षकार के बीच का महत्वपूर्ण सेतु है। स्वयंसेवकों को अपनी भूमिका निभाने का सही वक्त है। पक्षकार को नोटिस देकर न्यायालय आने के लिए प्रेरित करें और पक्षकार का नोटिस देते समय उनका मोबाइल नंबर अवश्य रूप से तामिला प्रतिवेदन पर अंकित करें। स्वयंसेवक प्रत्येक दिन ज्यादा से ज्यादा मामले का तामील प्रतिवेदन सीधे न्यायालय में समर्पित करें। ताकि न्यायालय उन्हें समझा कर आपसी समझौता के आधार पर समय से पूर्व प्रि स्टिंग के माध्यम से मामला निष्पादन कर सके। साथ ही लोगों को यह भी जानकारी दें कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी सुलहनिय मामले का विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 29 जुलाई से 3 अगस्त तक किया जा रहा है।
प्राधिकार सचिव ने कहा कि 26 जून 2024 दिन बुधवार समय 10:05 बजे पूर्वाह्न सुबह व्यवहार न्यायालय परिसर में नशा मुक्त समाज की कल्पना को लेकर शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी गण, कर्मचारी गण, विद्वान अधिवक्तागण ,एवं हित धारक, न्यायालय में उपस्थित सभी आमजन शामिल होंगे। साथ ही मुरलीधर उच्च विद्यालय एवं मंडल कारा जहानाबाद में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें