29.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

रिची पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय के विमर्श कक्ष में जिला सैनिक कल्याण अनुश्रवन समिति की बैठक

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट जिला पदाधिकारी, श्री रिची पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय के विमर्श कक्ष में जिला सैनिक कल्याण अनुश्रवन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैनिकों और पूर्व सैनिकों व उनके आश्रित परिजनों के भूमि विवाद और पुलिस संबंधित समस्याओं के निदान के लिए जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जिला अनुश्रवण समिति कि बैठक अब प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को नियमित रूप से होगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रत्येक 15 दिन पर सदस्यों के समस्याओं के निदान के लिए अनुमंडलधिकारी से बैठक करेंगे।

उक्त बैठक में श्री अमरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, श्री ऋषिकेश रंजन प्रधान लिपिक जिला सैनिक कल्याण,श्री रंजन कुमार जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन
श्री उमाशंकर शर्मा सचिव पूर्व सैनिक संगठन, श्री सत्येन्द्र कुमार पटेल कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन, श्री सत्यनारायण झा सचिव पूर्व सैनिक संगठन पुपरी,
श्री अशोक कुमार चौधरी,श्री बच्चु प्रसाद सिंह अध्यक्ष बेलसंड पूर्व सैनिक संगठन उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें