जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
छात्रों ने दो महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। पहला विषय था *”शिक्षा में राजनीति”* और दूसरा विषय था *”वर्तमान समय में ऑनलाइन गेमिंग से नाबालिकों में बढ़ता प्रभाव”।*
पहला विषय “शिक्षा में राजनीति” के संबंध में बोलते हुए, छात्रों ने शिक्षा प्रणाली में राजनीतिक हस्तक्षेप के प्रभावों पर चर्चा की। छात्रों ने कहा कि राजनीति का शिक्षा में दखल शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। कुछ छात्रों ने तर्क दिया कि राजनीति से शिक्षा में सुधार हो सकता है, जबकि कुछ ने इसके नकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया।वहीं दूसरा विषय “वर्तमान समय में ऑनलाइन गेमिंग से नाबालिकों में बढ़ते प्रभाव” के संबंध में बोलते हुए, छात्रों ने ऑनलाइन गेमिंग के बच्चों पर बढ़ते प्रभाव की चर्चा की। छात्रों ने बताया कि कैसे ऑनलाइन गेमिंग न केवल बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालता है, बल्कि उनकी पढ़ाई और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। कुछ छात्रों ने सुझाव दिया कि सही मार्गदर्शन और सीमित समय के साथ ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित किया जा सकता है।वही कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक अक्षय कुमार ने सभी छात्रों और मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के वाद विवाद प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर सोचने की, समझने की, लिखने की और बोलने की क्षमता का विकास होता है। इस प्रतियोगिता ने छात्रों को अपने विचार स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का मंच प्रदान किया। जिसके लिए इस प्रतियोगिता में शामिल बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों का धन्यवाद देता हूं।वहीं कार्यक्रम की समापति पर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के डायरेक्टर के द्वारा सम्मानित किया गया। बात की जाए इस कार्यक्रम की तो इस कार्यक्रम में शिक्षक सनोज कुमार एवं रवि कुमार ने निर्णायक मंडल यानी कि जज के रूप में भूमिका निभाई।


