जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
किंजर , अरवल : किंजर पंचायत क्षेत्र के साहसा ग्राम स्थित देवी मंदिर परिसर में वर्षो से मिट्टी में दबे पड़े सभी देवी देवताओं को पिंडी एवं मूर्ति को बाहर निकाल कर समारोह पूर्वक आचार्य की देखरेख में गोरैया बाबा सहित सभी देवी देवताओं को प्रतिष्ठित किया गया इस मौके पर पूरे सोहसा ग्राम के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे इन सभी धार्मिक कार्यों का निष्पादन आचार्य राजेश कुमार मिश्रा एवं रोहित कुमार मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद संध्या के समय भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया।


