32.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

75 वाॅ वन महोत्सव गंगा पथ

जगदूत  न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत गंगा पथ पर पिछले दो दिन से वन महोत्सव मनाते आ रहे है।पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन महोत्सव का आयोजन हुआ ।वन महोत्सव के तहत सैकड़ो पीपल नीम एवं अन्य पौधा का रोपण किया गया। पर्यावरण योद्धा वर्तमान जो फल खा रहे उसके बीज संग्रह कर भी साथ लाए ।साथी अन्य प्रकार के बीज गुल्लर, करंज ,नीम बकायन ,कटहल ,आम ,जामुन ,बबुल एवं रीठि के हजारों हजार बीजों का भी रोपण किया गया। पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत 20-22 में गंगा पद को गोलघर से लेकर दीघा तक नीम कॉरिडोर बनाने का संकल्प लिया था ,जो निरंतर पिछले तीन वर्षों से यह अभियान चलाते आ रही है और 22 में तमाम लगाऐ गये नीम पौधा बरसात में झूम रहे हैं और यह आम लोगों से अपील कर रही है कि आई हमारी संख्या बढ़ाए और पटना शहर को तापमान कम करे । वन महोत्सव में हर हाथ से एक नीम पौधा रोपण करना होगा इस अभियान में श्री राज नर्सिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉक्टर एन पी प्रियदर्शी जी ने कहा कि प्रकृति का श्रृंगार ही अपना पैर श्रृंगार है और प्रकृति संरक्षण ही अपना संरक्षण है तभी अपना जीवन बचा सकते हैं श्री राज नर्सिंग इंस्टिट्यूट के तमाम छात्रों एवं अन्य सहयोगियों संस्था वन महोत्सव में सहभाग लिया। सभी लोग उत्साह को देखा गया। यह अभियान निरंतर चलते रहेगा आज के इस अभियान में श्री राज नर्सिंग होम इंस्टिट्यूट के निदेशक एन पी प्रियदर्शी ,श्री प्रकाश ,दिनकर जी, मीना राय ममता जी रेणु कुमारी पूजा कुमारी ,नेहा कुमारी ,खुशी कुमारी राधे-राधे जी, प्रेमलता जी ,ज्ञानवंती देवी, महिमा शर्मा चंद्रशेखर जी ने अपना सहयोग दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें