38.7 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

ग्राम संवाद का आयोजन , राजेश शर्मा ( जदयू प्रखंड अध्यक्ष )

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जदयू प्रदेश नेतृत्व के द्वारा 15 अगस्त से 31 अगस्त तक जिला के हर पंचायत में ग्राम संसद का आयोजन किया जाना है,इस दौरान आज जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा जी की अध्यक्षता में परामन पंचायत के आजाद नगर के अनुसूचित टोला उबेर पंचायत के उबेर अनुसूचित जाति टोला में संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी श्त्रुधान पासवान ने कहा कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी,जेपी,लोहिया,बाबा साहेब आंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया।अपने पुरखों के आदर्शो पर चलते हुए समाज सुधार के कार्यों शुरू किया।महिलाओं की मांग पर उन्होंने शराबबंदी लागू की ।साथ ही दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसे कोढ़ से समाज को मुक्त करने की मुहिम शुरू हुई।जदयू जिला प्रवक्ता ने कहा कि जीविका कार्यक्रम के तहत 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनोखी पहल की गई।मुख्यमंत्री साइकिल योजना ,मुख्यमंत्री पोशाक योजना,लागू कर मिल का पत्थर साबित हुआ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते विधान सभा प्रभारी जुदागी मांझी ने संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, राज्य के सभी वृद्धों के पेंशन आदि योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीब एवं असहाय लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इतना ही नहीं सत्ता में आते ही अति पिछड़ा वर्ग आयोग महादलित आयोग का गठन किया जो समाज के कमजोर एवं वंचित तत्वों के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ और सामाजिक सद्भाव को विस्तार मिला।इस ग्राम संसद में सुनील पांडेय,वेंकटेश शर्मा,मुरारी यादव,अरुण शर्मा,शशिकांत दास,छात्र के पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन कुमार दांगी,धनंजय साव,सोमदत शर्मा, मुकेश दास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें