26.7 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

निजी कंप्यूटर क्लासेस .जुआ विद्यार्थियों के संग एक संगोष्ठी का आयोजन

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

विश्व के सबसे बड़े छात्र संघठन अखिल विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जहानाबाद के द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत विश्व उधमिता दिवस के अवसर पर जिले के निजी कंप्यूटर क्लासेस में युवा विद्यार्थियों के संग एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं को आत्म निर्भर के मार्ग पर कैसे चला जाये बतलाया गया जिसमे मुख्य वक्ता के भूमिका में उपस्तिथ शहर के जाने माने युवा उद्योगकर्मी चंदन कुमार ने बताया की भारत के आत्मनिर्भर होने का सपना हमारी युवा पीढ़ी ही साकार कर सकती है। जरूरत है कि युवा सकारात्मक सोच के साथ देश के साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। राष्ट्र की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक मजबूत आधार स्तंभ के रूप में संकल्प पूर्वक आगे आने की आवश्यकता है।
विद्यालयी शिक्षा में छात्रों को महापुरुषों की जीवनियों से प्रेरणा लेनी चाहिये जिससे उनमें अपार आत्मबल बढेगा तभी वे सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर पायेंगे। नये भारत के निर्माण के लिए आज की युवा पीढ़ी की स्किल व कार्य-कौशल्य को विकसित कर राष्ट्र के उत्थान हेतु समर्पित करने की आवश्यकता है।उन्होंने इस मौके पर युवाओं को अपने पर्सनालिटी में निखार लाने के प्रेरित करते हुए राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़ कर सभी युवाओं को इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का प्रेरित किया।
विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु ने बताया कि जैसा कि आप जानते हैं, विश्व उद्यमिता दिवस 21 अगस्त को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युवा में रोजगार के एक संभावित माध्यम के रूप में उद्यमिता की दृष्टि को बढ़ावा देना है और नए उद्यमियों का समर्थन करना है।

इसके अलावा, NEP 2020 ने छात्रों के सम्पूर्ण विकास को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह से एजुकेशनल लैंडस्केप की स्थापना करने पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि उद्योग के लिए तैयार जगह बन सके जो वैश्विक उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक हो। इसके साथ ही, उद्यमिता और स्टार्टअप एकोसिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में भी ध्यान केंद्रित किया गया है।

विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन करें। छात्रों की भागीदारी को सेमिनार, एस्से राइटिंग, क्विज, ग्रुप डिसकसन प्रतियोगिताओं, नारे, पोस्टर, बैनर लिखने आदि जैसे प्रोग्राम के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा सकता है और उसे व्यापकता से प्रसारित किया जा सकता है।

उच्च शिक्षा संस्थान उद्यमिता और स्टार्टअप एकोसिस्टम को संरचित करने के उद्देश्य को मंच पर लाने के लिए उद्यमियों, इन्नोवेटर्स, बिज़नेस लीडर्स और युवा उद्यमियों के साथ इवेंट/प्रोग्राम आयोजित करके उद्यमिता के विभिन्न प्रमुख विषयों पर चर्चा कर सकते हैं, जैसे कि उद्यमिता को एक वैकल्पिक करियर चुनौती के रूप में कैसे ले और भारत के लिए उद्यमिता का महत्त्व, दें युवा
वही इस मौके पर जिला संयोजक गोपाल शर्मा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत कुमार ,नगर अध्यक्ष प्रो पंकज कुमार ,नगर मंत्री शुभांकर कुमार एवं नगर सह मंत्री विष्णु शंकर सहित अन्य लोग मौजूद हुए

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें