*टीम मनीष सिंह के द्वारा बलहा और अमनी में लगाया गया परिवार लाभ कार्ड स्टॉल, सैकड़ों लोगों ने बनवाया लाभ कार्ड*
JNA/कौशल कुमार
पत्रकार नगर,खगड़िया : खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के बलहा और अमनी में जनसुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह की टीम द्वारा परिवार लाभ कार्ड स्टॉल का आयोजन किया गया। इन स्टॉल्स पर ग्रामीणों के परिवार लाभ कार्ड बनाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक जुड़ते नजर आए। मंगलवार को टीम मनीष कुमार सिंह ने बलहा और अमनी पंचायत में विभिन्न स्थानों पर परिवार लाभ कार्ड स्टॉल लगाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर कार्ड बनवाया और अभियान की सराहना की , स्टॉल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना मनीष सिंह ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि –
“जनसुराज का यह प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। परिवार लाभ कार्ड से हर जरूरतमंद परिवार को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। मैं सभी ग्रामीणों से अपील करती हूँ कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने परिवार का कार्ड अवश्य बनवाएँ। उन्होंने आगे कहा कि –
“अब समय आ गया है कि हम अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित भविष्य के लिए बिहार में बदलाव लाएँ। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और सैकड़ों लोगों ने मौके पर परिवार लाभ कार्ड बनवाया।
इस अवसर पर शिवम चिंपू, ऋषभ, गुलशन, संजीत यादव, भानु, विपिन, दीपक सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


