जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद द्वारा राष्ट्रीय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन समारोह व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में आयोजित हुआ। इस बार विशेष रूप से एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना – 2026 पर जोर दिया गया। मुख्य कार्यक्रम अब्दुल बारी नगर भवन और व्यवहार न्यायालय परिसर में संपन्न हुए। विभागीय निर्देशानुसार शमन की राशि में छूट और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की सुविधा दी गई। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया , मंच पर जिला पदाधिकारी (DM), अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मौजूद रहे। न्यायिक पदाधिकारियों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की उपस्थिति प्रमुख रही।


