32.5 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, 27 मंत्री बनने की संभावना

*7 मई को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण, नए-पुराने चेहरों को मौका*  

 अरुण कुमार वर्मा,संपादक,जगदूत बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू हो चुकी है। गुरुवार 7 मई को पटना के गांधी मैदान में ‘सम्राट सेना’ के शपथ ग्रहण समारोह के साथ कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, सम्राट कैबिनेट में करीब 27 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसमें ज्यादातर पुराने चेहरों को बरकरार रखने की योजना है, लेकिन कुछ नए चेहरों को भी मौका मिलने की चर्चा है।BJP कोटे से संभावित नाम  बीजेपी से जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा है, उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, नीरज पासवान, रमा निवास, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर और सुरेंद्र मेहता शामिल हैं।  नए चेहरों में संजीव चौरसिया, नितीश मिश्रा और मनोज शर्मा के नाम भी सामने आ रहे हैं। JDU कोटे से ये नाम आगे  जेडीयू से संभावित मंत्रियों में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार, मदन सहनी और मोहम्मदजमा खान शामिल हो सकते हैं।  नए चेहरों में शीला मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, बुलो मंडल और विनय चौधरी को मौका मिलने की चर्चा है। सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व  एलजेपी [रामविलास] से संजय सिंह और संजय पासवान को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।  जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष सुमन का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।  आरएलएम से दीपक प्रकाश या स्नेहलता कुशवाहा में से किसी एक को मौका मिल सकता है। बड़े नेता रहेंगे मौजूद  शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है।बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी के मुताबिक, 7 मई को कैबिनेट विस्तार होगा और गांधी मैदान में भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर है।

 

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें