29.6 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

जहानाबाद सदर कार्यालय के पास जिला परिषद के भूमि परअनधिकृत रूप सेकिए गए अतिक्रमण को हटाया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार मौजा-ईरकी, थाना संख्या-346, जिला परिषदीय  खाता संख्या-468, प्लॉट संख्या-817 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद सदर के कार्यालय के पास जिला परिषद् के भूमि पर अनाधिकृत रूप से अमित कुमार, पिता रामप्रवेश प्रसाद, ग्राम-भारथु द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।  उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, जहानाबाद के डॉ. प्रीति द्वारा अमित कुमार, पिता रामप्रवेश प्रसाद, ग्राम-भारथु को सूचित किया गया था, कि मौजा-ईरकी, थाना संख्या-346, जिला परिषदीय खाता संख्या-468, प्लॉट संख्या-817 के अंश भूमि पर अनाधिकृत रूप से आपके द्वारा समादेष्टा कार्यालय, जहानाबाद के सटे उतर कारगील चौक के समीप, सड़क से पूरब की ओर अतिक्रमण किए जाने पश्चात उक्त स्थान से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दिनांक 06.05.2026 की तिथि निर्धारित करते हुये दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उक्त स्थान से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु श्रीमती स्नेहा सत्यम, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर को भी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था। उक्त निर्देश के अनुपालनार्थ उनके द्वारा आज दिनांक 06.05.2026 को उक्त कार्य के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था का संधारण कर अतिक्रमण हटाने की विधिवत् कार्रवाई का पूर्ण कराया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण होने पर भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें