33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

साक्षी राज ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक, खगड़िया का बढ़ाया मान

*55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में मिली सफलता*

पटना, 6 मई 2026 जेएनए/आर वर्मा 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में खगड़िया की बेटी साक्षी राज ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीतकर जिले और केंद्रीय विद्यालय खगड़िया का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 5-6 मई 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बेली रोड, पटना में किया गया। पटना संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों ने ताइक्वांडो और बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खगड़िया बबुआगंज निवासी अधिवक्ता मनोज देव की पुत्री और केंद्रीय विद्यालय खगड़िया की कक्षा 10वीं ए की छात्रा साक्षी राज ने अंडर-17 बालिका वर्ग में 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।जे.एन.के.टी स्टेडियम खगड़िया में संचालित ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के कराटे प्रशिक्षक भानू प्रकाश सोनी ने बताया कि साक्षी राज ने पहली बार किसी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य पदक जीता। यह जिला और केंद्रीय विद्यालय खगड़िया के लिए गर्व की बात है। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फोटो में साक्षी राज को अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते देखा जा सकता है।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें