28.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

व्यक्ति विशेष को खुश करना एवं उनके इशारों पर चलना बंद करे खगड़िया पुलिस जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह

JNA/कौशल कुमार
पत्रकार नगर,खगड़िया : जिले के चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह पर लगातार दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों को लेकर उनकी पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने खगड़िया पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिले में कानून का राज खत्म होता जा रहा है और पुलिस किसी व्यक्ति विशेष को खुश करने या उनके इशारों पर कठपुतली की तरह काम कर रही है।प्रियदर्शना सिंह ने कहा कि – इस मामले को लेकर मैंने जिले के पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय को इस केस से संबंधित आवेदन देकर आग्रह किया था कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी और मोबाईल के सीडीआर से जाँच करें, पर उन्होंने बिना जांच किए लगातार मेरे पति के साथ साथ मेरे पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है । पुलिस सिर्फ सत्ताधारी दल के दलालों और पैसों के लिए काम करती है । आम लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है । पुलिस लगातार झूठे केस में फसाकर क्रिमिनल रिकॉर्ड बनाने में लगी है ।खगड़िया जिले में खासकर चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैकड़ों मामले वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं। सवाल यह है कि उन मामलों में कितनों में पुलिस ने अब तक इस्तेहार चिपकाए हैं? आखिरकार पुलिस सिर्फ चुनिंदा मामलों में ही सक्रिय क्यों होती है? यह साफ दिख रहा है कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए पुलिस निष्पक्षता को ताक पर रखकर काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति जिले के चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह लगातार समाज और शिक्षा जगत की आवाज उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचारी एवं विरोधी के द्वारा इन्हीं कारणों से उन्हें दबाने और बदनाम करने के लिए फर्जी मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन का रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है। अगर खगड़िया पुलिस सच में निष्पक्ष है, तो लंबित मामलों में एक समान कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? सिर्फ मनीष कुमार सिंह को टारगेट करने से यह साबित होता है कि पुलिस किसी दबाव में है और न्याय के साथ खिलवाड़ कर रही है।”
प्रियदर्शना सिंह ने पुलिस से सीधे सवाल करते हुए कहा कि क्या खगड़िया पुलिस जनता को न्याय दिलाने के लिए है या फिर सत्ता और प्रभावशाली लोगों की खुशामद करने के लिए? जनता सब देख रही है। पुलिस को चाहिए कि वह कानून के दायरे में रहते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करे, न कि किसी खास व्यक्ति के इशारों पर।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो वह इस मुद्दे को आंदोलन के स्तर पर ले जाएंगी। जरूरत पड़ने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मिलकर खगड़िया पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएंगी।हम डरने वाले नहीं हैं। मनीष कुमार सिंह पर लगाए गए फर्जी मुकदमे सच्चाई को दबा नहीं सकते। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित कभी नहीं हो सकता। समय आने पर जनता इसका जवाब जरूर देगी। यदि जरूरत पड़ी तो अपने पति शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को न्याय दिलाने के लिए समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन भी शुरू करूंगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें