32.7 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

प्रशांत किशोर का बदलाव सभा नहीं,सिर्फ़ दिखावा सभा और जनता को गुमराह करने का सभा– जहानाबाद जदयू

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख

*भोजपुरी कलाकारों का सहारा लेकर भीड़ लाते हैं प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर द्वारा आयोजित तथाकथित बदलाव सभा पर जदयू जहानाबाद इकाई ने तीखा प्रहार किया है। प्रशांत किशोर की सभाएँ जनता के असली समर्थन की नहीं, बल्कि भीड़ जुटाने के लिए भोजपुरी कलाकारों और चमक-धमक का सहारा लेने की हैं। उनके तथाकथित “बदलाव यात्रा” में न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही बिहार के विकास का ठोस रोडमैप।।जहानाबाद जदयू ने आगे कहा कि प्रशांत किशोर जनता का भरोसा जीतने में विफल रहे हैं तो अब अपने कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए वे भोजपुरी कलाकारों से अपना सभा आने का प्रचार करते है और मंच पर बुलाते हैं। यह बिहार की जनता का राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि मनोरंजन के प्रति उनका आकर्षण है,बदलाव के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। यदि प्रशांत किशोर को जनता का असली समर्थन प्राप्त होता, तो उन्हें भीड़ जुटाने के लिए गायकों और कलाकारों का सहारा नहीं लेना पड़ता। जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जहाँ नीतीश कुमार को दिन रात बिहार एवं बिहारवासियों की चिंता है छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है, बिना कोई व्याज के शिक्षा ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है महिलाओं को रोजगार के लिए पैसे उपलब्ध कराए जा रहे हैं तो वही प्रशांत किशोर केवल जनता को गुमराह करने के लिए फालतू भाषण और प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में स्थायी जगह बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। यह साफ़ है कि उनका आधार सिर्फ भोजपुरी कलाकारों और दिखावे तक ही सीमित है। जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने कटाक्ष करते हुए कहा प्रशांत किशोर सोचते हैं कि भोजपुरी गीतों के सहारे वे जनता को बहला-फुसला लेंगे, लेकिन बिहार की जनता मूर्ख नहीं है। बिहार की जनता को सुशासन ,सड़क चाहिए, रोजगार चाहिए, शिक्षा चाहिए,न कि प्रशांत किशोर का राजनीति से प्रेरित मीठी मीठी बातें। उन्होंने कहा कि यह सभा साबित करती है कि प्रशांत किशोर के पास कोई एजेंडा, कोई नीति और कोई दृष्टि नहीं है। वे केवल हवा-हवाई बातें करके युवाओं को गुमराह करना चाहते है। जदयू जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु ने बताया कि जनता का असली समर्थन ज़मीन पर जदयू और एनडीए को है।बदलाव के लिए ठोस नीतियां, ईमानदार नेतृत्व और जनहितकारी योजनाएँ चाहिए, जो केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एन डी ए सरकार ने लगातार प्रदान की हैं। जदयू जहानाबाद स्पष्ट करना चाहता है कि जनता अच्छी तरह समझती है कि यह दिखावटी राजनीति है, प्रशांत किशोर का ज़मीनी हक़ीक़त से इसका कोई संबंध नहीं। जदयू नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है, न कि तमाशा। और यही कारण है कि बिहार की असली ताकत अब भी एनडीए सरकार और नीतीश कुमार के साथ है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें