जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजद प्रमुख लालू यादव पर किया जोरदार हमला बोले- लालूजी अपने 9वीं फेल बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं, जबकि बिहार के बच्चे मैट्रिक-इंटर कर गुजरात-महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में मजदूरी करने जाते रहें। जहानाबाद की जनता से पीके ने किया बड़ा वादा
कहा- इस बार नेताओं के चेहरा देखकर नहीं, अपने बच्चों के शिक्षा-रोजगार के लिए वोट दें। छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 12 हजार रुपये तक का रोजगार देंगे , जहानाबाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में महती बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि मैं पिछले तीन सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी के लिए वोट दिए। लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए.,एम.ए. कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा – दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा। प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद जहानाबाद के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा। इस सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल शर्मा और संचालन जिला चुनाव प्रभारी शैलेश कुमार ने किया। सभा को जन सुराज प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सह जहानाबाद के संभावित प्रत्याशी डॉ अभिराम शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने परिवार लाभ कार्ड के बारे में लोगों को जानकारी दी और बिहार में बदलाव के लिए लोगों से अपील की। प्रशांत किशोर के मंच पर पहुंचने से पूर्व भोजपुरी कलाकार राकेश मिश्रा और शिव कुमार बिक्कू ने अपने गीतों से समा बांध दिया। सभा में जिला महासचिव रामबाबू पासवान , मुकेश महादेव, युवा अध्यक्ष धीरज कुमार, महिला जिला अध्यक्ष नाजनी परवीन, प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य एवं, जहानाबाद, विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी मुन्ना हुसैन, प्रकाश कुमार, रेखा पासवान, अनुराधा यादव, अरविंद चौधरी, प्रेम कुमार अनुमंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष कुमार, सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, समेत बड़ी संख्या नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार बदलाव सभा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


