*मानसी प्रखंड के सभी पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर*
*सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोग कर सकेंगे आवेदन*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में अब सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे,जहां योजनाओं से वंचित पात्र लाभुक सीधे आवेदन कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य ऐसे लोगों को चिन्हित करना है, जो अब तक किसी कारणवश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं।शिविर के माध्यम से न सिर्फ आवेदन लिए जाएंगे, बल्कि मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन और दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी, ताकि प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन सके।वही मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जा रहा है। इसमें आवास योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जा रहे है।वही मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि खगड़िया जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद सभी पंचायत भवनों में कर्मी को तैनाती कर दी है। तथा आवेदन लेकर सभी को पावती दिया जा रहा है।तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि “सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शिविर में संबंधित विभागों के कर्मी भी मौजूद रहेंगे, जिससे लोगों को एक ही जगह पर सभी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इससे ग्रामीणों को बार-बार प्रखंड या जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।वही बीडीओ ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि के साथ निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत भवन में पहुंचें और योजनाओं का लाभ उठाएं।वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलेगी। पंचायत स्तर पर शिविर लगने से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा। प्रशासन की इस पहल से यह उम्मीद जताई जा रही है कि मानसी प्रखंड के सैकड़ों वंचित परिवारों को अब विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।


