37.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रेमचंद साहू अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी पुरुष थे

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के ग्राम नन्हकू मंडल टोला निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं नव युवक नाट्य कला परिषद के वरिष्ठ निर्देशक प्रेमचंद साहू के आकस्मिक निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर स्थानीय प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, कलाकारों एवं ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम यात्रा के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ अर्थी को गांव के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कराया गया। तत्पश्चात नाट्य कला मंच पर अर्थी रखकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

स्थानीय युवक संघ के संरक्षक व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान तथा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि प्रेमचंद बाबू केवल एक कुशल शिक्षाविद् और आदर्श अभिभावक ही नहीं, बल्कि कला-संस्कृति के महान साधक एवं समाज सुधारक भी थे। उन्होंने नाट्य मंचन को नई दिशा दी और कई कलाकारों को प्रशिक्षण देकर पुरस्कार दिलवाया। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व एवं कीर्तिमान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो अर्जुन प्रसाद,डॉ निरंजन कुमार अधिवक्ता,प्रोफेसर डॉ विनय कुमार पासवान, डॉ अमित कुमार, डॉ संतोष कुमार संत,पूर्व मुखिया मक्खन साह, परिषद के निर्देशक शशिभूषण शर्मा, अर्जुन प्रसाद यादव, सच्चिदानंद शर्मा, संजय पासवान अधिवक्ता, अध्यक्ष रघुवंश यादव, कोषाध्यक्ष वशिष्ठ पोद्दार, रंजन साह, शिक्षक संजीत साह, मंच के कलाकार डॉ. प्रवीणचंद साहू एवं नवीनचंद साहू, ऋषिदेव यादव, रामकली पासवान,आदित्य ,पूर्व सरपंच देवनंदन साह,सरोज पासवान, वीर विक्रम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थिति दर्ज कर शोक संवेदना प्रकट की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें