34.8 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

काको प्रखंड अंतर्गत मनियम पंचायत में सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों का निरीक्षण, डीएम रिची पांडे

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत काको प्रखंड अंतर्गत मनियावां पंचायत में सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया।वार्ड नंबर 13 के निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किया गया कि नल जल योजना बंद पड़ा है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सहायक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायत के वार्डों का सर्वे कर लें तथा जहां कहीं भी पाइप में लीकेज की समस्या हो उसका अविलंब मरम्मती कराना सुनिश्चित करेंगे।निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको को निर्देश दिया कि सभी पंचायत सरकार भवन में ही जाति, आवासीय, आय इत्यादि की सुविधा प्रारम्भ किया जाए, ताकि आमजनो को सहुलियत हो और पंचायत स्तर पर ही आवेदनों का निष्पादन हो सके।वृजनंदन हाई स्कूल, काको का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय के छात्रों द्वारा शिकायत किया गया कि विद्यालय में बैठने के लिए बेंच नहीं है एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को अविलंब व्यवस्था करने का निदेश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को भी निर्देश दिया गया कि विद्यालय में नल जल की योजना से अच्छादित किया जाए। विद्यालय का छत मरम्मती योग्य पाया गया जिसे अविलंब मरम्मती कराने का निदेश दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें