जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी जनगणना -2027 के प्रथम बैच पर्यवेक्षक, प्रगणक का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जनता हाई स्कूल में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के संबोधन से समापन किया गया। राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जनगणना -2027 हेतु मानसी प्रखंड में प्रगणक और पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण चार बैच जिसमें पहला बैच 13-15 अप्रैल,दूसरा बैच 16-18 अप्रैल, तीसरा बैच 19-21 अप्रैल तथा चौथा बैच 22-24अप्रैल2026तक आयोजित किया जाएगा।
कुल चार बैच में 20 पर्यवेक्षक और 127प्रगणक को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले बैच में 06 पर्यवेक्षक 31 प्रगणक ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण को पूरा कर लिया है। इस तरह क्रमशः चारों बैच का प्रशिक्षण ओडियो, विडियो, क्षेत्र भ्रमण प्रक्रिया से प्रशिक्षक विजय रंजन कुमार,वागेश कुमार द्वारा दिए जाएंगे। प्रशिक्षणार्थी, प्रशिक्षक के अलावा तकनीकी सहायता जनगणना आइ टी सन्नी कुमार और व्यवस्था जनगणना लीपिक अभिषेक कुमार द्वारा किया जा रहा है। जनगणना -2027 दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 02-31मई होगा जिसमें मकान सूची करण किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगा जो 2027 में किया जाएगा।पूरी जनगणना डीजिटल होगा जो आजादी के बाद पहली बार होगा। जनगणना -2027में स्वगणना का प्रावधान है तो 17 अप्रैल से 01 मई 2026तक होगा। जिसमें भारत सरकार द्वारा एक लिंक शेयर किया जाएगा जिसमें आमजन अपना खूद स्वगणना करेंगे। स्वगणना बेहतर हो इसके लिए प्रथम बैच प्रशिक्षण के अंत में प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया, सभी विभागों के कर्मीगण, जीविका कैडर, बुद्धिजीवी जनता, किसान का जागरूकता बैठक जनता हाईस्कूल के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मानसी प्रखंड के ग्रामीण और नगर पंचायत के लगभग दो सौ सदस्यों ने भाग लिया। जागरूकता बैठक को राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्वगणना हेतु विस्तार से चर्चा किया और खगड़िया जिला में मानसी अब्बल हो, सभी से सहयोग की अपेक्षा किया।
स्वगणना जागरूकता बैठक को राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी के आलावा घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक, श्याम कुमार प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी सहित कई प्रखंड स्तरीय अधिकारी ने सफल बनाने हेतु स्वगणना चर्चा को दोहराया।
जनगणना के प्रथम बैच पर्यवेक्षक, प्रगणक का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जनता हाई स्कूल में समापन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


