27.4 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

धन, पद व प्रतिष्ठा की लालसा में लोग खो रहे मानसिक शांति, गुरु ही मनुष्य को दिखा सकते हैं सही: असंग देव

*असंग देव महाराज ने प्रवचन में बोले,मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य के साथ हँसाते हुए हँसने कला अपनाएं*

जेएनए/आर वर्मा/निरज पत्रकार नगर,खगड़िया. ज़िले के अलौली प्रखंड के दहमा खैरी खुटहा पंचायत के बेनहर गांव में बुधववार को असंग देव महाराज का दो दिवसीय सत्संग संपन्न हो गया. सत्संग का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच शुरू किया गया.वही ऑल रिपोर्टर्स युनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा,सरपंच नीरज सिंह, भुपेन्द्र कुमार, मनीष कुमार,रंजीत कुमार,शिक्षक, नीरज शर्मा, चन्द्रशेख सिंह, पूर्व मुखिया तथा सत्संग का मुख्य अतिथि युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और अलौली के प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार ने असंग देव महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और गुरु वंदना के साथ किया गया. असंग देव महाराज ने प्रवचन में मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य, गुरु के महत्व और सही मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका सही उपयोग तभी संभव है. जब व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को संयम, सेवा और सदाचार से जोड़ता है. महाराज ने कहा कि आज के समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में अपने मूल उद्देश्य को भूलता जा रहा है. धन, पद और प्रतिष्ठा की लालसा में लोग मानसिक शांति खो बैठे हैं. ऐसे समय में सत्संग और गुरु का सान्निध्य ही मनुष्य को सही दिशा दिखाता है. उन्होंने भक्तों को हँसते रहने व हंसाने के लिए कई गुर स्वयं हंसते हुए हँसा कर सिखाए तथा भक्तों को भी हँसाते रहे ।युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि गुरु केवल धार्मिक उपदेश देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं. गुरु शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है। जिस व्यक्ति को सच्चे गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो जाता है, उसका जीवन स्वतः हीं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने लगता है. वही अरुणोदय सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने हंसाने की कला देख बोले इससे हँसो इंडिया व हँसोड़ आन्दोलन को काफी वल मिलेगा । । उन्होंने संत देव के द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए हंसने हंसाने के लिए सभी को करने की जरूरत है जिसमें पैसा नहीं लगता और स्वास्थ्य व निरोग होने के लिए हंसना चाहिए ।प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आज समाज में बढ़ती आपसी दूरियां, तनाव और अशांति का कारण आध्यात्मिक मूल्यों से दूरी है. यदि लोग सत्संग और अध्यात्म की ओर लौटें तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. कार्यक्रम के आयोजक नागो यादव, जयप्रकाश चौधरी, रामाकांत चौधरी, कमलदेव चौधरी, रंजीत कुमार, अवधेश कुमार, रवि कुमार, ध्रुव चौधरी, रामप्रकाश यादव, राम बालक शर्मा, रामरतन चौधरी, अशोक चौधरी, पुलिस साह आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें