24.9 C
Khagaria
Monday, April 27, 2026

मनरेगा कर्मी डिलो देवी ने चिल चिलाती धुप में काम पर बिगड़ी तबीयत ईलाज के दौरान मौत

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार कि रिपोर्ट  खगड़िया गंगौर सिमरी के डिलो देवी पति रामसेवक पासवान ग्राम+पोस्ट – बेला सिमरी, वार्ड संख्या 05, थाना – गंगोर, अंचल + जिला – खगड़िया, डिलो देवी 07, 06, 2024 को अपने गाँव के समीप चील चलाती धुप में मनरेगा योजना अंतर्गत दैनिक मजदूरी करने के लिए गया। जिसमें डिलो देवी की स्थिति शारीरिक रूप से संतुलन खोने लगा जिसके बाद साईड पर काम कर रहे मजदूर एवं ठेकेदार डिलो देवी को घर पहुंचा दिया जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल खगड़िया ले गया जो कि इलाज के दौरान 08, 06, 2024 को मृत्यु हो गया। पति रामसेवक पासवान बंगाल के मालदेह में रह कर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है घर की स्थिति ठीक नहीं रहने पर डिलो देवी भी अपने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में काम करती थी वहीं साथ में काम कर रहे अन्य मजदूर जगदीश पासवान , रामप्रकाश पासवान,ग्राम पंचायत राज बेला सिमरी के वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार महतो उर्फ सुगंन, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता गौतम पासवान ने खगड़िया जिला पदाधिकारी को फोन पर सारी घटना से अवगत कराया वहीं जिला पदाधिकारी से मुआवजे करते हुए बोले जिस प्रकार सरकारी सेवक ड्यूटी के दौरान अन्य किसी प्रकार की घटना घटती है तो सरकार उस परिवार को भरन पोषण के लिए सहयोग देता है ठीक उसी प्रकार मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर मृतक डिलो देवी के परिवार को भरन पोषण के लिए मुआवजा देने की बात कही वहीं जिला पदाधिकारी हर सम्भव मदद करने की बात कही। बेला सिमरी पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 05 जनप्रतिनिधि पवन पासवान जी बोले यह जांच का विषय मजदूरों से य़ह चील चीलाती धुप में मजदूरी करवाना,प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, रामसेवक पासवान, सर्विन पासवान, राजकुमार, अशोक, बब्लू, राकेश महतो अन्य ग्रामीण मोके पर मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें