जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया उमेश नगर के बीच मथुरा गांव के सामने रेल किनारे लगे हरे भरे चार बबुल के पेड़ को कुछ अज्ञात अपराधियों ने चोरी करने के नियत से काट कर ले जाने के फिराक में थे की सूचना मिलने पर आफ क्रिया द्वारा छापामारी करने पर मौके पर छोड़कर भाग गए थे जिनके विरुद्ध अज्ञात में रेसुब पोस्ट खगड़िया काण्ड संख्या- 10/23, दिनांक- 13/11/23, अंतर्गत धारा 3RP(UP) ACT मामला दर्ज किया गया था । मौके से फरार व्यक्ति का गिरा हुआ एक mi कम्पनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुआ था, जिसका जांच में ज्ञात हुआ कि यह मोबाइल रणधीर कुमार यादव-35 वर्ष, पिता नेति यादव, घर- बड़ी कोठिया, वार्ड नंबर-02, थाना- मुफसील, जिला– खगड़िया का है । तत्पश्चात जांच के क्रम में गुप्त सूत्रों तथा गवाहों से ज्ञात हुआ कि उक्त मामले में उक्त व्यक्ति सहित कुल चार व्यक्ति क्रमशः – (1) रणधीर कुमार यादव उर्फ़ फ़ोकट बिहारी-35 वर्ष, (2) बलबीर कुमार यादव, उम्र-32 वर्ष (3) गब्बर कुमार यादव- 30 वर्ष, (4) सत्यबीर कुमार यादव – 28 वर्ष सभी पिता नेति यादव, घर- बड़ी कोठिया, वार्ड नंबर-02, थाना- मुफसील, जिला – खगड़िया संलिप्त था, ये चारो अपना भाई है | मामले में पूछ ताछ करने हेतु सभी चारों भाईयो को भी समन किया गया था लेकिन उक्त चारो व्यक्ति जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे तथा अपने घर से भाग कर छुप- छाप कर इधर-उधर रहने लगे थे | गुप्त सूत्रों से जानकारी मिला कि घटना में शामिल उपरोक्त चारो व्यक्ति घर पर आये हुए है | सुचना पाकर रात्रि दिनांक- 19/06/24 को आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ स उ नि रणबीर कुमार आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी रजनीश कुमार एवं महिला आरक्षी निरज कुमारी, मुफसिल थाना खगड़िया के पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से उक्त चारो व्यक्ति के घर पर छापेमारी किया गया, जिसमें दो व्यक्ति (1) रणधीर कुमार यादव उर्फ़ फ़ोकट बिहारी-35 वर्ष, (2) बलबीर कुमार यादव, उम्र-32 वर्ष दोनों पिता नेति यादव, घर- बड़ी कोठिया, वार्ड नंबर-02, थाना- मुफसील, जिला – खगड़िया घर से निकल कर भागने के क्रम में पकड़ा गए, जबकि दो अन्य फरार हो गए | पकडाए उक्त दोनों व्यक्तियों से मौके पर पूछ-ताछ में घटना में संलिप्त होने कि बात स्वीकार किया, जिसके बाद मौके पर विधिवत गिरफ्तारी सह जामा तलाशी रिपोर्ट बनाकर गिरफ्तार किया गया तथा दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को पोस्ट लाया गया । जाँच–पड़ताल में ज्ञात हुआ कि ये सभी अपराधी प्रवृति के है, जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस थाना मुफसिल खगड़िया में भी दो मामले दर्ज है जो इस प्रकार है :- (1) कांड संख्या-593/18, दिनांक-01/09/18, अंतर्गत धरा-147,148,149,341,307,448,504 ipc एवं 27 Arms act (2) कांड संख्या-613/22, दिनांक-26/06/22, अंतर्गत धरा- 341,323, 379,427,385, 435,504,506, 34 ipc उक्त गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को माननीय न्यायलय खगड़िया में पेश किया गया जंहा से दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है |
खगड़िया आरपीएफ ने रेल सीमा में अंदर पेड़ काटने के जुर्म में व्यक्ती को किया गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


