28.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

जहानाबाद जिले के सभी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शारीरिक शिक्षा के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश— डीएम अलंकृता पांडे

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जहानाबाद जिले के उच्च विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक एवं शारीरिक शिक्षक के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिया गया।बैठक में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में खेल सामग्री, विद्यालय की चारदीवारी तथा विद्यालय में खेल मैदान की की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा किया गया। समीक्षा में पाया गया कि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में चारदीवारी की आवश्यकता है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के कार्यपालक अभियंताओं को प्रखंडवार विद्यालयों का भौतिक सत्यापन/ निरीक्षण कर चारदीवारी कार्य के लिए प्राक्कलन तैयार किया जाए ताकि विद्यालय एवं खेल मैदान की सुदृढ़ीकरण का कार्य ससमय सम्पादित किया जा सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें