जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जननायक राहुल गांधी के 54 वें जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय,खगड़िया में जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान एवं खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया, जन्मदिवस की अध्यक्षता खगड़िया युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार ने की। उक्त मौके पर विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा कर देश में नफरत की दुकान बंद कर मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया है। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसा नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आंख में आंख डालकर बात करतें है, देश की जनहित के मुद्दे हो या गरीबों, मजदूरों और किसानों की हित की बात हो सरकार से मुखर होकर आवाज उठाते हैं। आने वाले समय में जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला सचिव प्रमोद राय, राजीव कुमार रंजन, संतोष चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,कांग्रेसी कारेलाल यादव, किरानी पासवान आदि नेता उपस्थित थे।