42.3 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

कोशी कॉलेज गेट के पास ‘मोहब्बत की दुकान’ लगाकर देवतुल्य जनता को मोहब्बत का शरबत वितरित किया

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया संविधान के रक्षक जननायक श्री राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर खगड़िया युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों ने कोशी कॉलेज गेट के पास ‘मोहब्बत की दुकान’ लगाकर खगड़िया की देवतुल्य जनता को मोहब्बत का शरबत वितरित कर इस भीषण गर्मी से राहत देने का प्रयास करते हुए, जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि सत्य, अहिंसा, जनसंघर्ष के प्रतीक एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक की आवाज के लिए लड़ने वाले मृदुभाषी राहुल जी ने अपनी दूरदर्शिता, सोच, मेहनत, सरल सौम्य व्यवहार और शिष्टाचार से सभी को प्रभावित किया है। देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर आपने राजनीति को नई दिशा दी है। राहुल गांधी की कांग्रेस पहली ऐसी कांग्रेस है जिसने न केवल विरोधियों से लड़ाई लड़ी बल्कि साथ ही साथ ED, CBI, IT, Media जैसी तमाम संस्थाओं से भी लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी का संघर्ष एक अलग ही स्तर का है, उनकी लड़ाई एक अलग ही स्तर की है, इसे समझने के लिए आपको एक ऐसा दिमाग चाहिए जो निष्पक्षता के साथ चीज़ों को टटोल सके। मैं ईश्वर से राहुल जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। साथ ही NSUI जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने कहा कि आज उस राहुल गांधी का जन्मदिन है जिसने इस देश की 140 करोड़ जनसंख्या को एक नई उम्मीद दी, जिससे सत्ता पक्ष के लोग भयभीत रहते हैं, जो गरीब और वंचितों की लड़ाई लड़ रहा है, जो इस देश के जन जन के दिल में अपनी जगह बना चुका है। मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत सिंह, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव रंजन, मानसी प्रखण्ड के उपाअध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवासी, विधानसभा युवा अध्यक्ष अजय लहरी, IT-CELL जिलाध्यक्ष सुभाष रत्न, प्रखंड अध्यक्ष बंटी कुमार, NSUI जिला उपाध्यक्ष सन्नी चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष रतन यादव, विराट कुमार, छोटू यादव, सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, बबलू कुमार, सुमित बाबा, रामेश्वर, रौशन कुमार, फूलचंद यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें