34.8 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

नशामुक्ति अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक

*नशामुक्त भारत के प्रधान कार्यालय में हुआ आम महोत्सव का आयोजन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: नगर पंचायत मानसी के खुटिया गांव स्थित पावर हाउस गेट के पास नशामुक्त भारत के प्रधान कार्यालय में आम महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें समाजसेवी, शिक्षक, पत्रकार सहित कई लोगों की मौजूदगी में आम पर विशेष चर्चा किया गया। इस दौरान नशामुक्ति अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार को नशामुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत, गरीब दास एकेडमी मानसी के संरक्षक इंद्रभूषण कुमार व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामविनय यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पौद्दार द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र, मोमेंटो और पुष्प माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नशामुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने कहा कि अवधेश कुमार ने नशामुक्ति अभियान के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। सरकारी नौकरी में अपना समय देते हुए शेष समय में अवधेश कुमार ने लोगों के बीच जाकर नशा के सेवन करने से होने वाले हानि व बीमारी के बारे में बताने का काम किया करते रहे हैं। नशामुक्त भारत के बैनर तले नशा का सेवन नहीं करने वाले और नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने वाले को सम्मानित किया जाता रहा है। वहीं सम्मान पाने के बाद अवधेश कुमार ने कहा कि नशामुक्त भारत के बैनर तले लगातार कई जिलों में जाकर लोगों को नशा से बचने के लिए जागरुकता अभियान में भाग लिया हूॅं। आज के समय में नशा के गिरफ्त में आकर लोग अपने जीवन को समाप्त कर रहे हैं। खासकर गांव-गांव में युवाओं को नशा के चपेट से बचाने की आवश्यकता है। युवा हमारे राष्ट्र के भविष्य है। जब तक हम अपने भविष्य को सुरक्षित नहीं करेंगे तब तक हम मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना नहीं कर सकते हैं। वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामविनय यादव ने आम पर चर्चा करते हुए आम के विशेषताओं को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि आम से विभिन्न प्रकार का लाभ है। फलों का राजा आम काफी स्वादिष्ट और रसीला होता है। इससे लोगों को बढ़िया रोजगार भी मिलता है। आम के पत्ता के साथ-साथ लकड़ी की भी काफी विशेषता है। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने कहा कि जिस प्रकार आम महोत्सव का आयोजन कर विभिन्न प्लेटफार्म के लोगों के साथ बैठकर आम के भोज का आयोजन किया जाता है यह काफी सराहनीय है। आज के व्यस्ततम जीवन में लोग भाग-दौड़ की जीवन जी रहे हैं, वहीं नशामुक्त भारत के संस्थापक द्वारा आम महोत्सव के नाम पर सबों को एकजुट करना आपसी भाईचारे के लिए मील का पत्थर साबित होगा। गरीब दास एकेडमी के संरक्षक इंद्रभूषण कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे और समाजिक समरसता कायम रखने के लिए इस प्रकार का आयोजन होना आवश्यक है। नशामुक्त भारत के बैनर तले लगातार छह वर्ष से आम के मौसम में आम महोत्सव का आयोजन होते आ रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें