जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*अभाविप ए एन एस कॉलेज इकाई के अध्यक्ष शुभम कुमार एवं मंत्री खुशी विश्वासकर्मा।*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ए एन एस कॉलेज इकाई का पुनर्गठन कॉलेज परिसर के विज्ञान भवन में किया गया।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरजीत कुमार ने सभी नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संबोधन में बताया कि कार्यकर्ता संगठन का साधन बनकर राष्ट्र पुनर्निमाण के भव्य संकल्प लेकर कैंपस में सक्रिय रूप में छात्रहित में सक्रिय रहते है। आज परिषद के कार्यकर्ता 365 दिन कॉलेज कैंपस में कार्य करते है जिससे आज अभाविप विश्व का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली छात्र संगठन है। कार्यकर्ता कार्यक्रम की योजना करते हुए सांगठनिक ढांचा तैयार करना सीखते है।
जहानाबाद नगर मंत्री शुभांकर कुमार ने नये दायित्व धारी कार्यकर्त्ता को सम्बोधित करते हुई कहा कि सभी समस्याओं का उत्तर व्यक्ति है, इसीलिए व्यक्ति निर्माण महत्वपूर्ण है, परिषद का कार्यकर्ता शिक्षा जगत में नही बल्कि समाज में भी विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि बनकर तत्पर रहते है। परिषद छात्रों के बीच आंदोलन, समस्या समाधान, रचनात्मक कार्यों के संग कैंपस में सक्रिय रहती है। छात्रजीवन में सभी को परिषद से जुड़कर कार्य करने का अनुभव लेना चाहिए। सामाजिक स्तर व छात्रहित में चलाए जा सकने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मिशन साहसी, स्टडी सर्कल, परिषद कि पाठशाला समाज के हर एक वर्ग के छात्र-छात्राओ को जागृत कर रही है। विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो सभी छात्रों को साथ लेकर चलता है तथा कॉलेज कैंपसों में विद्यार्थियों की आवाज बनकर सक्रिय रहता है।
कार्यकम का संचालन शुभम कुमार ने किया तथा धन्यवाद शुभांकर कुमार ने दिया।इस इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राएं एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कॉलेज अध्यक्ष शुभम कुमार,
कॉलेज मंत्री खुशी विश्वासकर्मा , उपाध्यक्ष खुशी कुमारी, कॉलेज सह मंत्री , प्रियांशु कुमार , चंद्रशेखर शर्मा, नीरज निराला,वर्धन पांडेय, SFS प्रमुख चंदन कुमार , SFD प्रमुख , हरेराम कुमार, रोहित कुमार,
इस मौके पर जिला संयोजक गोपाल शर्मा , अजय कुमार ,रौशन कुमार ,कुंदन कुमार, अमरजीत कुमार ,विकास कुमार ,अमित कुमार आदि मौजूद थे।


