जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया एनडीए समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी रामविलाश के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत,आत्मनिर्भर भारत,सबका साथ सबका विकास की गारंटी, बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओजपूर्ण सर्वांगीण विकास व लोजपा आर के प्रमुख सांसद चिराग पासवान का बिहार फस्ट बिहारी फस्ट विजन के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ईमानदारी पूर्ण कार्य,राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस तथा भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के विजन को लेकर उनके हाथों की मजबूती के लिए सोमवार को खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत महिषी उग्र तारापीठ,मै ना महपुरा कारू बाबा स्थान,बाबा मटेश्वर धाम में पुजा अर्चना करने बाद बघबा,राजनपुर बाजार,शंकरपुर तथा बलवाहाट बाजार सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क कर आशीर्वाद और समर्थन मांगा;जहां उन्हें लोगों का भरपुर प्यार और समर्थन मिला।इस दौरान जगह जगह एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने जन समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन कल्याणकारी कामों को बेखूबी बताते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि यदि आपके आशीर्वाद से मैं सांसद होता हूँ तो खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोडने के लिए मक्का पर आधारित फैक्ट्री,मत्स्य पालन, दुग्ध से विभिन्न खाद्य पदार्थों का उत्पादन से जूड़े फैक्ट्री, मेडिकल कॉलेज, डीग्री कॉलेज सहित सर्वांगीण विकास को जमीन पर उतारने का काम करेंगे।एनडीए उम्मीदवार के साथ चल रहे सहरसा जदयू के जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह,लोजपा आर जिला अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा खगड़िया जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल,भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा आर जिला अध्यक्ष शिवराज यादव,पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव,भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू लाल शौर्य,जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,भाजपा नेता राजेश सिंह,सहरसा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीतेश रंजन ,प्रखण्ड प्रमुख शबनम कुमारी, भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीव भगत,रणवीर यादव एवं भोलेन्द्र राय मुखिया सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए घटक दल के नेता व कार्यकर्ता मतदाताओं से एनडीए के स्वच्छ और शिक्षित युवा उम्मीदवार राजेश वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


