जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत काजी दौलतपुर गांव में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और समर्पण का एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला जहां सीने पर कलश धारण किए एक भक्त ने नौ दिनों का अनुष्ठान प्रारंभ किया। इस संबंध में मौजूद लोगों ने बताया कि काजी दौलतपुर गांव के ही रहने वाले अयोध्या बिंद के पुत्र राकेश कुमार के द्वारा पिछले वर्ष भी सीने पर 11 कलश धारण कर यह अनुष्ठ पूरे 9 दिनों तक विधि विधान तक संपन्न किया गया था। जहां इस बार उन्होंने 21 कलश को धारण कर यह दुर्लभ कार्य किया है। जिसका चर्चा सोमवार रात्रि करीब 8 बजे से पूरे क्षेत्र में हैं और लोग अपनी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं इस पर दे रहें हैं ।


