*21 जनवरी को राकेश टिकैत के आह्वान को लेकर बलहा में बैठक आयोजित*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: जिले के चौथम प्रखंड मुख्यालय के चौथम हटिया पर 21 जनवरी को किसान नेता राकेश टिकैत के आगवन को लेकर बलहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव यादव के दरवाजे पर एक बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता बलहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव यादव ने किया है।वही बैठक में बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुड्डू ने बलहा पंचायत के सभी लोगो को आमंत्रण दिया है।वही टुड्डू ने कहा की लगातार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महा सचिव राकेश टिकैत के आगवन को लेकर आमत्रण दिया जा रहा है।वही टुड्डू ने कहा की मानसी एनएच 31 से लेकर हज़ारों ट्रैक्टर की रैली से महेशखुट चौक होते हुए पिपरा के रास्ते चौथम के हटिया में पहुचेगे।जिसको लेकर टुड्डू ने बलहा पंचायत के किसान से अपील किया की जिसको जिसको ट्रैक्टर है वैसे सभी किसान ट्रैक्टर लेकर मानसी एनएच 31 पर आकर भाग ले।ताकि राकेश टिकैत के साथ भाग ले।जबकि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महा सचिव राकेश टिकैत के सामने एसएच 95 सरक निर्माण में जमीन अधिग्रहण किया गया है।जबकि मुआवजा नहीं दिया गया है।और खगड़िया के कुछ अधिकारी द्वारा मुआवजा के नाम पर अवैध वसूली का काम जारी है।वही टुड्डू ने जिला प्रशासन से मांग किया की अभिलंव वैसे पदाधिकारी पर शिकंजा कसे और भ्रष्ट कर्मी पर कार्यवाही करे।वही मौके पर बलहा पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव यादव ने कहा कि किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत के आगवन को लेकर हमलोग तैयार है जितना हो सके।उतनी संख्या में हमलोग एकजुट होकर सभा में जाने का काम करेगे।वही यादव ने कहा की खास,आम गैर मजरूआ जमीन को हमलोग बात करने का काम करेगे।वही मौके पर उपस्थित पुर्व मुखिया संजीव कुमार,गंगाधर यादव, मोहम्मद सहाब उद्दीन उर्फ बुध्धीन,कमाल उद्दीन, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद कमाल उद्दीन, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, अब्दुल कादिर,उमेश ठाकुर, राजीव रंजन सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।


