जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नियंत्रण कक्ष सोनपुर से सुचना मिला कि गाडी संख्या- 13227 अप सहरसा –राजेंद्रनगर एक्सप्रेस में एक नाबालिक बच्ची उम्र लगभग-05 वर्ष, मुख वधिर है , जो अकेले ट्रेन में घूम रही है । सुचना पाकर उक्त गाडी के खगड़िया समय करीब 16:40 बजे आगमन पर ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा अटेंड कर बच्ची को रेस्कियु किया गया । चुकी बच्ची मुख वधिर है इसलिए उसका नाम व् पता ज्ञात नहीं हुआ है । तत्पश्चात 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित करते हुए बच्ची को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया जन्हा महिला आरक्षी नीरज कुमारी के देख रेख में रखा गया । चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्ची को उसके माता पिता के आने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।