25.5 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

खैरा मध्य विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

किंजर , अरवल : इब्राहिमपुर पंचायत क्षेत्र के खैराड़ीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का स्थापना दिवस बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने अपनी ओर से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर पकवान एवं लजीज भोजन परोसने की व्यवस्था की विद्यालय के प्राचार्ज ने बतलाया कि कागजातों में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस विद्यालय की स्थापना आज ही दिन 3 अगस्त को 90 वर्ष पूर्व 1934 में किया गया था 2017 में इसे उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय का दर्जा दिया गया इस तिथि को भोज में कुर्था बीआरसी से एमडीएम प्रभारी कमलेश कुमार बीआरपी बालेश्वर प्रसाद सिंह मिथिलेश शर्मा बीपीएम कुर्था मोहम्मद इनायत सहित सातों शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे लजीज व्यंजन परोसे जाने से छोटे-छोटे बच्चे काफी खुश थे और सभी के सभी फुल यूनिफॉर्म में दिख रहे थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें