जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट
जयपुर- नव जन जागृति मंच एवं अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा योग पखवाडे का आयोजन जागृति प्रांगण निवारु रोड झोटवाडा में आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंजू शर्मा विप्र कल्याण बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष ने संदेश दिया कि आइये मिलकर कर ले योग तन को चुस्त बनाईये काया रखे निरोग। योग हमारी शक्ति,एकाग्रता,कार्य क्षमता को बढाता है और मन को शांत रखता हैl योग का मतलब है जोडना,खुद मे उर्जा को समाहित करना, शरीर आत्मा,और मन को मजबूत और खूबसूरत बनाना। योग से शरीर स्वस्थ और मन नियंत्रित रहता हैl सभी को योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी l इस अवसर पर नमिता अग्रवाल,डा सुरभी सिंह,पुर्वी साईवाल, संतोष वर्मा,विनीता कुमारी,प्रियंका अग्रवाल,निशा अग्रवाल, उषा बैराठी, नीरजा श्रीवास्तव,विनोद कंवर, मनोज निरवान आदि सदस्यो ने भाग लिया।


