जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नेहरू युवा केंद्र खगड़िया के द्वारा जनकल्याण युवा क्लब खुटहा के माध्यम से नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का आयोजन प्लस टू उत्क्रमित हाई स्कूल खुटहा के मैदान में कराया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक रामानंद यादव शिक्षक गण एवं शिक्षिकाए तथा ग्रामीण उपस्थित थे। इस नारी शक्ति फिटनेस प्रतियोगिता में कल 38 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें से ज्योति कुमारी प्रथम स्थान , प्रियंका कुमारी ने दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान पर नीतू कुमारी रही। इस प्रतियोगिता का न्यायाधीश शबनम कुमारी, जितेंद्र सर एवं रणधीर सर थे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रणधीर सर ऋषिराज कुमार सुमन कुमार श्याम देव कुमार कमलेश कुमार चांदनी कुमारी जितेंद्र कुमार यादव तुलसी कुमार ने भरपूर सहयोग किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक रामानंद यादव ने सभी प्रतिभागी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याण युवा क्लब के सचिव रंजीत कुमार पंडित से अपील भी किया कि आप इसी तरह का प्रतियोगिता कराते रहिए जिससे बच्चों में खेल के प्रति उत्साहा बढ़े। अंत में युवा क्लब के सचिव रंजीत कुमार पंडित ने आए हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी तरह आप लोगों का प्यार मिलता रहे तो हम हर संभव सभी खेलों का आयोजन करने का प्रयास करता रहूंगा ।।
नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


