*जहानाबाद जिले में पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार , कहा बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण के नए रोटर देखने को मिलेगा। संभावित दिसंबर में होगे पंचायती चुनाव *
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के बभना एन एच 110 पेट्रोल पंप के समीप पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार दीपक कुमार का स्वागत राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से फूलों का बारिश की गई ।और मंत्री अपने जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे जहां अंगवस्त और गुलदस्ते से स्वागत किया गया। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार की ओर से बेहतर तैयारी की गई है और चुनाव में नए आरक्षण के रोस्टर देखने को मिलेगा। क्योंकि आरक्षण के दस वर्ष हो गए है । उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में बेहतर ढंग से नए तकनीक के आधार पर ईवीएम से चुनाव होगे और मतगणना का कार्य सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी । गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होगी ।उन्होंने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि धैर्य रखिए आपको पता चल जाएगा ।उन्होंने जिले में कल प्रोग्राम को लेकर कहा कि सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे ।और कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा।


