जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी के जहानाबाद आगमन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा उन्हें सप्रेम गमला भेंट कर स्वागत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की लेखा शाखा के कार्यों तथा ज़िले में प्रतिवेदित लूट एवं डकैती जैसे गंभीर कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान न्याय प्रक्रिया में तेज़ी लाने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर/घोषी) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।”


