*शिक्षाविदों एवं प्रबुद्धजनों ने अंगवस्त्र,पुष्पमाला व मोमेंटो देकर किया सम्मानित*
JNA/ अजय वर्मा कि रिपोर्ट खगड़िया मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थापना को लेकर 2016 ई. से संकल्पित रहें मानसी प्रखंड के छोटी बलहा निवासी संतोष कुमार को शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने सम्मानित किया। नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में बुधवार सुबह आठ बजे आमंत्रण बैंक्वेट हाॅल में प्रबुदजनों ने युवा समाजसेवी संतोष कुमार को अंगवस्त्र,पुष्पमाला,सम्मानपत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शिक्षाविद् सुमित कुमार सिन्हा ने कहा कि संतोष कुमार ने 15 अगस्त 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखें। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री, मुंगेर प्रमंडल के सभी सांसदों, विधायकगणों को प्रेषित किये थें। नशा मुक्त भारत खगड़िया के शिक्षा प्रकोष्ठ एंव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक , बी आर सी दिपककुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तत्कालीन शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की तत्परता से 18 मार्च 2018 को मुंगेर विश्वविद्यालय , मुंगेर की स्थापना हुई।
बिहार राज्य के 17वें विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति प्रो (डॉ) रंजीत कुमार वर्मा बनें।मुख्य अतिथि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की एंव विशिष्ट अतिथि नितिन कुमार चुन्नु ने कहा कि संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट बलहा के अध्यक्ष संतोष कुमार ने 26 जुलाई 2025 को माननीय राज्यपाल बिहार को मुंगेर विश्वविद्यालय के नामकरण दानवीर कर्ण विश्वविद्यालय किये जाने को लेकर पत्राचार किये हैं।उनके पत्र के आलोक में बिहार राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक Univ/Mise- 06/2025 ( Part- 01)- 52/रा.स.(। ) दिनांक 10/01/2026 विचाराधीन है। रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी , शिक्षक जितेंद्र कुमार जवाहर, अवधेश कुमार आदि ने संतोष कुमार को इस शैक्षणिक क्रियाकलाप के लिए हार्दिक बधाई दी।


