32.2 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 2025 के लिए जहानाबाद से 18 खिलाड़ी रवाना

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। बिहार सरकार द्वारा यह अभिनव पहल राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को उनके पसंदीदा खेलों में भाग लेने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता में तीन प्रमुख खेल विधाओं – पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन और पैरा स्विमिंग – का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी शारीरिक और बौद्धिक क्षमता से परे अपने जुनून को आगे बढ़ाने और स्वयं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। इस उद्देश्य से जहानाबाद जिले से 18 दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया। सभी खिलाड़ियों को सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा हरी झंडी दिखाकर आज आयोजित स्थल के लिए बस द्वारा रवाना किया गया। यह प्रतियोगिता बिहार सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि समाज में समावेशी विकास को बढ़ावा देने और हर बच्चे को अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। प्रतियोगिता का आयोजन गयाजी के बिपार्ड परिसर में किया जा रहा है। राज्य के सभी कोनों से आए बच्चे अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों से ऊपर उठकर एक साथ आ रहे हैं, एक-दूसरे से मिल रहे हैं, प्रतिस्पर्धा के माध्यम से सीख रहे हैं और अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें