जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जदयू के जिला उपाध्यक्ष संसारपुर निवासी रामविलाश महतों के 14 वर्षीय नाती व केंद्रीय विद्यालय, खगड़िया के छात्र अंकित कुमार को पटना के दानापुर में केंद्रीय विद्यालय के द्वारा आयोजित शतरंज खेल प्रतियोगिता में स्टेट द्वितीय चैम्पियन का स्थान प्राप्त करने पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने शतरंज भेंट कर सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे पार्टी के साथी रामविलाश महतों के चौदह वर्षीय नाती अंकित कुमार इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान लाकर खगड़िया को गौरवान्वित करने का काम किया है।आगे नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंकित का चयन होंना काफी खुशी की बात है और हमरा शुभकामनाएं भी अंकित के साथ है कि ये नेशनल चैम्पियन बन खगड़िया वापस आयें।जिससे राष्ट्र के प्रथम पायदान पर शतरंज खेल के क्षेत्र में खगड़िया प्रतिष्ठापित हो सके।
श्री मंडल ने कहा कि खेल- संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार काफी बढ़चढ़ कर काम कर रही है।हम अंकित में जो खेल के प्रति प्रतिभा उभर रहा है उस प्रतिभा के सम्मान में सरकार से तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार,जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ,प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल ,युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष रामविलाश महतों, मो0 जीयाउल हक,अरविन्द कुमार सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चन्द्र जोशी,जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद,वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखरम,जदयू के जिला महासचिव मो0फिरदोस आलम एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान लाने वाले अंकित को ढ़ेर सारी शुभ कामनाएं एवं वधाई दिया है।
शतरंज स्टेट चैम्पियन अंकित को बबलू मंडल ने किया सम्मानित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


