35.6 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह महोत्सव के अवसर प्राधिकार आपके द्वार कार्यक्रम

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह महोत्सव के अवसर प्राधिकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 8 मार्च 2024 को नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पराविधिक स्वयंसेवक विमल कुमार ने महिलाओं को मिलने वाली कानूनी अधिकारों के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के माध्यम से डोर टू डोर जाकर बताया साथ ही महिला पर बल देते हुए बताया गया कि महिला किसी से कम नहीं है! संविधान महिलाओं को भी कई प्रकार की शक्तियां प्रदान की है इसलिए महिलाओं को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है पराविधिक स्वयंसेवक पूनम कुमारी ने महिला दिवस पर बताई कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के कार्यों के अंतर्गत हमारे कानून विकास संबंधी नीतियों योजनाओं कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उन्नति उद्देश्य बनाया गया है ,हाल के वर्षों में महिलाओं की स्थिति को अभिरियाट कामों में महिला सशक्तिकरण को प्रमुख मुद्दे के रूप में महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनी हकों की रक्षा के लिए 1990 में संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना की गई है! महिलाओं के लिए पंचायत और नगर पालिकाओं के स्थानीय निकाय में सीटों मैं आरक्षण का प्रावधान किया गया है! भारत ने महिलाओं के समान अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अभी समय और मानवाधिकार लिखतो की भी पुष्टि की है इनमें एक प्रमुख वर्ष 1993 में महिलाओं के प्रति सभी प्रकार के भेदभाव की समाप्ति पर अभी समय की पुष्टि है सुरक्षा के कानूनी अधिकार जिनके बारे में हर भारतीय महिला को पता होना चाहिए जैसे कि राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, महिला सुरक्षा कानून, पोस्को एक्ट कानून,दहेज निषेध अधिनियम, मैटरनिटी लाभ अधिनियम, कार्य स्थल पर महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और लिंग भेद आदि सभी परेशानियों को झेलना पड़ता है,लेकिन अगर महिलाओं को उनकी कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी होगी तो कानूनी लड़ाई कर पाएगी ! इस जागरूकता शिविर में उपस्थित पाराविधिक स्वयंसेवक विमल कुमार , पूनम कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका इंदु कुमारी, सहायिका पूनम कुमारी समेत काफी संख्या में उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें