जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला समाहरणालय सभाकक्ष, खगड़िया जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खगड़िया द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) Phase-II के अंतर्गत ODF-S, ODF Plus एवं इससे संबंधित निर्मित परिस्थितियों Operation and Maintenance (O&M) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वाश इंस्टिट्यूट के टीमलीडर अजीत तिवारी के द्वारा सफलतापूर्वक संचालित गयाl जिला समाहरणालय सभाकक्ष, खगड़िया में किया गया। उप विकास आयुक्त-सह- उपाध्याय जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खगड़िया के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया गया। उप विकास आयुक्त ने अपने सम्बोधन में पंचायत को साफ़ और स्वच्छ बनाने हेतू सभी को मिलकर अपने कार्य एवं जिम्मेवारी को समझकर काम करने हेतू निर्देश दिया। DRDA निदेशक के द्वारा ट्रेनिंग मे आये सभी स्वछता प्रवेक्षक को WPU को सुचारु रूप से चलाने का निर्देश दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खगड़िया जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक (Panchayat Paryavekshak), ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर और प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया , ताकि पंचायत स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid Waste Management), ODF Plus की स्थिरता एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के समुचित संचालन एवं रख-रखाव को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वाश इंस्टिट्यूट के टीमलीडर अजीत तिवारी के द्वारा सफलतापूर्वक संचालित गया ।
जिसके माध्यम से पंचायत एवं प्रखंड स्तर के कर्मियों की क्षमता वृद्धि (Capacity Building) सुनिश्चित की जा सके ।इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पंचायतों को ODF Plus की दिशा में सुदृढ़ करना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम में वाश इंस्टिट्यूट के पुरुषोत्तम कुमार, जितेंद्र कुमार और सुनील कुमार शर्मा के द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट के अलग अलग आयाम पर सभी को ट्रेनिंग दिया गया। सावित्री एनर्जी सोलुशन के अनूप कुमार के द्वारा गोवर्धन कार्यक्रम से सम्बंधित रूप रेखा रखकर सभी को इसकी जानकारी दी गई। जिला प्रशासन एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खगड़िया द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कम्पोस्टिंग तकनीक, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, फीकल स्लज मैनेजमेंट (FSM), सूचना-शिक्षा-संचार (IEC) गतिविधियों एवं O&M के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई , जिससे पंचायत स्तर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं टिकाऊ बनाया जा सके। अंत में जिला समण्यक कुमारी मीरा के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्यापन करके ट्रेनिंग सत्र की समाप्ति की गई।
उप विकास आयुक्त-सह- उपाध्याय जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खगड़िया के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


