27.4 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

कायनात इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीरत-उन-नबी कार्यक्रम पटना में बिखेरी सफलता की चमक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में 16 से 18 सितम्बर 2025 तक अंजुमन इस्लामिया हॉल, पटना में आयोजित ग्रैंड सीरत-उन-नबी ﷺ कार्यक्रम में कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर, काको, जहानाबाद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक उपलब्धियाँ अर्जित कीं , कक्षा 07 की छात्रा परी कुमारी ने नात-ख़्वानी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें ₹10,000 नकद पुरस्कार, मोमेंटो एवं शॉल से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 6 के अमंग सागर भारती एवं कक्षा 10 की तय्यबा सैयदा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹3,000 नकद पुरस्कार, मोमेंटो, शॉल और प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इस भव्य आयोजन में जामिया कायनात, काइनात इंटरनेशनल स्कूल एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स यूनिट के कुल 45 छात्रों ने भाग लिया। इनके मार्गदर्शन शिक्षिका लामिया कमाल, जनाब नैयर आलम, जनाब मुहम्मद ग़ुफ़रान और स्काउट मास्टर्स तारिक एवं मुहम्मद फ़ज़ल ने किया। रेयाज कासमी ने कायनात स्कूल के टीम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में कायनात स्कूल की स्काउट्स एवं गाइड्स यूनिट ने आयोजकों को सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर, काको, जहानाबाद, बिहार के संस्थापक एवं चेयरमैन जनाब शकील अहमद काकवी ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा:
“बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य सीरत-उन-नबी ﷺ कार्यक्रम अत्यंत प्रशंसनीय है। हमारे छात्रों की उपलब्धि उनके शिक्षकों और स्काउट्स की मेहनत का प्रतिफल है। यदि इस प्रकार के कार्यक्रम जिला औकाफ समितियों के माध्यम से सभी जिलों में भी आयोजित किए जाएँ तो और भी बेहतर परिणाम सामने आएँगे तथा नई पीढ़ी को नबी-ए-पाक ﷺ की जिंदगी से गहराई से अवगत कराया जा सकेगा।

Patna, September 19, 2025:
Students of Kainat International School, Kainat Nagar, Kako, Jehanabad, made remarkable achievements at the Grand Seerat-un-Nabi ﷺ Program organized by the Bihar State Sunni Waqf Board at Anjuman Islamia Hall, Patna, from 16th to 18th September 2025.

Class 7 student Pari Kumari secured first position in the Naat recitation competition and was awarded ₹10,000 in cash, a memento, and a shawl.
Similarly, Class 6 student Amang Sagar Bharti and Class 10 student Tayyaba Syeda were honored with ₹3,000 in cash, a memento, a shawl, and a certificate each for their outstanding performances.

A total of 45 students from Jamia Kainat, Kainat International School, and the Bharat Scouts & Guides Unit participated in the program. They were guided by Ms. Lamia Kamal, Mr. Neer Alam, Mr. Muhammad Ghufran, and scout masters Tariq and Muhammad Fazal. Reyaz Qasmi coordinated the kainat team in this program.
The Scouts and Guides Unit of Kainat School extended remarkable support to the organizers.

Founder & Chairman of Kainat International School, Kainat Nagar, Kako, Jehanabad, Bihar, Mr. Shakil Ahmed Kakvi, congratulated the successful students and stated:
“The Grand Seerat-un-Nabi ﷺ Program organized under the Bihar State Sunni Waqf Board is highly commendable. The achievements of our students reflect the relentless efforts of teachers and scouts. If such programs are initiated across all districts through district waqf committees under the leadership of the Board Chairman, it will yield even greater results and help the younger generation connect deeply with the life of the Holy Prophet ﷺ.”

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें