32.2 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

चैयरमैन, उपचैयरमैन, को अल्पसंख्यक समुदाय के लोंग झोला भर के वोट दिये मिला सिर्फ टाल ,मटोल

जगदूत न्यूज बांका से दिलावर अंसारी की रिपोर्ट कटोरिया (बांका)नगर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नम्बर 15 मोहली गली में मचनमा घोरमारा मार्ग पर नाली न होने से समस्या उत्पन्न हो गई है।सड़क पर पानी बह रहा और पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है।गांववासी इवलाक ,सुफाद ओर जुबैदा खातुन ने बताया कि सड़क के किनारे नाली न बनने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है।लोंगों को किचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।इवलाक अंसारी के अनुसार इस समस्या की सूचना चैयरमैन ,उपचैयरमैन ,वार्ड पार्सद मासुक अंसारी को भी दी गई है ।लेकिन अभी तक चैयरमैन के द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है।सड़क पर कीचड़ जमा होने से स्थानीय निवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीण का कहना है कि नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है।उचित जल निकासी व्यवस्था के अभाव में बारिश के मौसम में यह समस्या और भी अधिक हो जाती है।ग्रामीण प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे है।ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश भी है।ग्रामीणों का आरोप है कि न तो जनप्रतिनिधि और न ही अफसर का इस समस्या की ओर ध्यान है।बोले स्थानीय ग्रामीण सड़क के दौनो ओर नालियां नही बनाए जाने के कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नही हो पा रही है।मजबूरी में सड़क पर ही घरों का गंदा पानी गिराना पड़ रहा है।घरो के आगे हमेशा गंदगी लगी रहती है।बच्चे भी आये दिन गिरते रहते है।गंदे पानी और सड़ांध भरी दुर्गध के कारण जीना मुहाल हो रहा है।साथ ही कई तरह की बिमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।बरसात में स्थिति तो और भी बद्तर हो जाती है।आना जाना मुश्किल हो जाता है।ग्रामीण इबलाक, ताहिर ,तय्यब,फारूक सलीम,नियामत ने बताया कि इस रास्ते सें जिंदा तो दूर मुरदे भी किचड़ में चलने को मजबुर है।बगल में कब्रिस्तान है किसी को भी मृत होती है तो इसी किचड़मय रास्ते से कब्रिस्तान तक ले जाया जाता है।ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोंग चैयरमैन, उपचैयरमैन,वार्ड पार्सद को झोले भर के वोट दिये नतीजन कहने पर सिर्फ टाल मटोल के सिवा कुछ नही मिलता है।ग्रामीणों का कहना है जल्द ही नाल नही बनाया गया तो हम सभी ग्रामवासी गोलवंद होकर नगर पंचायत कार्यालय कटोरिया में भी प्रदर्सन करने को मजबूर होगें।इस मौके पर इवलाक अंसारी, ताहिर अंसारी, तय्यव अंसारी, सलीम अंसारी, नियामत अंसारी, सियासत अंसारी, जुम्मन अंसारी,सुफाद अंसारी, बहादूर अंसारी, जाफिर अंसारी, कादिर अंसारी ,ताविर अंसारी, जुबैदा खातुन,जमिला खातुन, साजिया खातुन, मसीना खातुन, जासमा खातुन, रिंकी खातुन, साना खातुन, सफिरा खातुन,जकिरन खातुन, सनुजा खातुन, मुनैरा खातुन, अजमेरी खातुन ,आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें