37.7 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

जहानाबाद को मिला नया नेतृत्व: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विकास कुमार को मिली शुभकामनाएँ

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
जहानाबाद जिला न्यायालय के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में श्री विकास कुमार के तबादला होकर आने पर विभिन्न सामाजिक एवं बुद्धिजीवी वर्गों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। अपने सरल, सज्जन एवं न्यायप्रिय व्यक्तित्व के लिए विख्यात श्री कुमार ने न्यायिक क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इससे पूर्व शेखपुरा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्पक्ष निर्णय एवं मानवीय दृष्टिकोण के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।न्याय की राह पर जो अडिग चल पड़े,
सत्य के दीप हर दिल में फिर जल पड़े।
ईमान की मिसाल बनें उनके फैसले,
हर अंधेरे में उजाले के पल पड़ें। जिले के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में जहानाबाद जिला न्यायालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा न्याय व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनेगी। जहां फैसलों में इंसाफ की खुशबू हो,
वहीं असली न्याय की आरजू हो।
उनके कदमों से बढ़ेगी यह रौशनी,
हर दिल में बस यही एक जुस्तजू हो।इस अवसर पर शेखपुरा के विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी एक्ट) चन्दमौली जी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।साथी वरिष्ठ पत्रकारअनिल कुमार गुप्ता दैनिक जगदूतब्यूरो चीफ जहानाबाद में शुभकामनाएंदी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें