जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले के एक निजी होटल में राजद के विधायक राहुल कुमार के नेतृत्व में रोजगार लोगों को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर जहानाबाद के सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के जहानाबाद के विधायक ने मुस्लिम भाइयों के लिए इस महीने में पवित्र महीना माना जाता है और इफ्तार का आयोजन हर समुदाय के लोगों के सम्मिलित से बेहतर माहौल समाज में दिखता है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में जदयू पार्टी में भगदड़ मच जाएगी और पार्टी टूट जाएगा। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज किया है कि वह मीडिया के सामने कॉन्फ्रेंस करें और देश को बताएं अपने मुद्दे पर। इस मौके पर जहानाबाद के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राहुल कुमार ने कहा कि गंगा जमुना की तहजीब इफ्तार पार्टी के द्वारा देखने को मिलता है कुरान से लेकर बाइबल और रामायण से लेकर गीता तक समाज में शांति और सुकून की इबादत देता है
इस मौके पर जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने कहा कि समाज में इफ्तार पार्टी के आयोजन से समाज में शांति और समान में स्थापित होता है। इस मौके पर हजारों की संख्या में मुसलमान भाइयों ने शिरकत की और अल्लाह से शांति और भाईचारगी का संदेश दिया।
जहानाबाद राजद के विधायक राहुल कुमार के नेतृत्व में रोजदार और समाज के हर वर्ग को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


