36 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

जिलाधिकारी LPG गैस सिलेंडर आपूर्ति/ वितरण से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजत किया गया

*श्रीमती अलंकृता पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद, श्री अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में एल०पी०जी० गैस सिलेंडर आपूर्ति/ वितरण से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजत किया गया*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तथा इनसे संलग्न सभी पदाधिकारी द्वारा ससमय गैस वितरक एजेंसियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है। साथ ही जनता दरबार तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकयतो को भी त्वरित रुप से निष्पादन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व मे अनुमंडल पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लगातार स्थिति पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कदम उठाये जा रहें है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभागीय निर्देशानुसार एल०पी०जी० गैस सिलेंडर का जमाखोरी एवं कालाबाजारी की रोकथाम हेतु प्रखण्डवार धावा दल का गठन किया गया है, जिसमें संबंधित प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी / छापेमारी की जा रही है। जहानाबाद जिला में 19 गैस एजेंसी है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जहानाबाद जिलान्तर्गत सामान्य उपभोक्ताओं की संख्या 152194 है तथा उज्जवला योजना से अंतर्गत लाभुकों की संख्या – 78710 है, इस प्रकार घरेलु गैस उपभोक्ताओं की कुल संख्या 230904 है। जिलान्तर्गत प्रतिदिन औसतन 3623 (3554 घरेलू 14.2KG, 69- व्यवसायिक 19KG) एल०पी०जी० गैस का वितरण होता है। वितरण के पश्चात् 3608 एल०पी०जी० गैस (3412 घरेलू 14.2KG, 196- व्यवसायिक 19KG) गैस एजेन्सी के पास उनके भण्डार में अवशेष है। एल०पी०जी० गैस वितरण निर्धारित समय एवं दर पर लाभुकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी होने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी या अन्य संबंधित अधिकारियों से सीधा संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06114-223013 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष 24 X 7 घंटे कार्यरत है।* नियंत्रण कक्ष में दर्ज सभी शिकायतों का ससमय एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में गैस एजेंसी अथवा गोदाम पर उपभोक्ताओं का अनावश्यक रूप से लाईन/भीड़ लगाकर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जायेगी। ऐसी स्थिति में संबंधित गैस एजेंसियों के विरूद्ध विधि-सम्मत् आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। यथासंभव सभी एजेंसी के द्वारा होम डिलेवरी सुनिश्चित की जायेगी तथा बुकिंग के 02 या 03 दिनों के अंदर एल०पी०जी० गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं को करेंगे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा सभी गैस एजेंसियों के साथ बैठक करते हुए सभी उनके द्वारा किये जा रहे वितरण के कार्य का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिले में कहीं से भी कालाबाजारी / जमाखोरी की सूचना प्राप्त नहीं है। सभी गैस एजेंसी सूचना पट्ट पर स्टॉक की अद्यतन स्थिति, सिलेंडर वितरण की तिथि, आगामी तिथि का गैस वितरण से संबंधित सूचना प्रदर्शित करेंगे तथा शिविर के माध्यम से बचे हुए उपभोक्ताओं का e-KYC करायेंगे, ताकि ओ.टी.पी. प्राप्त करने में परेशानी न हो। सुविधानुसार उपभोक्ता स्वयं भी e-KYC करा सकते हैं।
अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा जनता से पुनः अपील किया गया कि प्रशासन सोशल मीडिया और जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त हर शिकायत का त्वरित निष्पादन कर रहा है। जिले में कहीं भी कालाबाजारी की सूचना नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें