*30 दिनों के अंदर करना होगा स्वतः कोर्ट में आत्मसमर्पण*
*चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं अनुसंधानकर्ता महिला दारोगा प्रियंका कुमारी की अगुआई में चिपका इश्तहार*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज मारपीट और प्रताड़ना से संबंधित केश के तहत सन्हौली ग्रामवासी चर्चित शिक्षक नेता मनीष सिंह सहित मिथलेश सिंह, अशोक सिंह, ललन सिंह तथा प्रियांशु सिंह के घर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार को इसी केश के अनुसंधान पदाधिकारी महिला दारोगा प्रियंका कुमारी, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा खगड़िया नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता सहित दर्जनों पुलिस ने दोपहर में ढोल नगाड़ा बजाकर सैकड़ों ग्रामीणों के समक्ष चिपकाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस केस के नामजद अभियुक्तों में दो की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है।
इश्तहार चिपकने के बाद संबंधित अभियुक्तों को स्वतः पुलिस या न्यायालय में अपने आपको आत्म समर्पण 30 दिनों के अंदर करना होगा । अगर अभियुक्त 30 दिनों के अंदर आत्म समर्पण नहीं करेंगे तो 31वें दिन सेक्शन 83 के तहत न्यायालय अभियुक्त के खिलाफ़ कुर्की का आदेश निर्गत करेगी।


