जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार के निर्देशानुसार बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम एवं उन्मूलन हेतु चौथम प्रखंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। कार्यशाला में बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महोदया , जिला समन्वयक AVA,DRDA, पुलिस पदाधिकारी, मुखिया, सरपंच सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर से बाल विवाह की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।
जिला समन्वयक DRDA ,द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारी ने कानून के सख्ती से पालन कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायत स्तर पर बाल विवाह रोकने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बाल विवाह कुरीतियों की रोकथाम एवं उन्मूलन हेतु चौथम प्रखंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


