जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला जनगणना अधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति की अध्यक्षता मे उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भारत की जनगणना 2027 संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में सभी चार्ज अधिकारी एवं अपर चार्ज अधिकारी, जिला-जहानाबाद ने भाग लिया। उक्त बैठक में HLB Demarcation/Supervisor Circle एवं नजरी नक्शा तैयार करने में हो रही कठिनाई से कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के कार्यों की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में श्री पवन कुमार, अपर जिला जनगणना अधिकारी-सह-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जहानाबाद एवं श्री नवीन कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, जहानाबाद उपस्थित थे।


