*भाजपा के विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल ने 33% आरक्षण महिला शक्ति बंधन बिल को लेकर कहा महिलाओं को सम्मान देना नहीं चाहती विपक्ष दल के नेता । लेकिन महिला आरक्षण बिल आयेगा जरूर। जिला जहानाबाद *
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले के सर्किट हाउस में भाजपा के एमएलसी अनामिका सिंह पटेल ने देश के लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष कभी नहीं चाहता कि देश की साधारण वर्ग की महिला विधानसभा लोकसभा और देश के संविधान जगह पर पहुंचकर महिलाओं की लड़ाई के साथ-साथ आम लोगों की लड़ाई लड़ सके। उन्होंने सांसद पप्पू यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि जिस तरीका से महिलाओं के बारे में उन्होंने टिप्पणी की है वह हमारी मर्यादा में नहीं है । उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रंजीत यादव पप्पू यादव की पत्नी है और जिस तरीके से पप्पू यादव को संस्कार दी गई है ऐसी स्थिति में पुरुष समाज के लिए भी ठीक नहीं कहा जा सकता और महिलाओं को अपमानित कर हुए अपने आप को ऊंचे दर्जे के नेता नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के मन और सम्मान के लिए 33% आरक्षण बिल लाने का काम किया है और वह बिल लोकसभा में और आज सभा में आज नहीं तो कल पास होकर रहेगा ताकि महिलाओं के मान और सम्मान हर जगह पर दिखाई दे समाज बेहतर तरीके से विकसित हो इसकी सरकार की गारंटी है। उन्होंने विपक्ष के कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल सहित कई विपक्षी पार्टी पर भी महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्सप्रेस काउंसिल के दौरान भाजपा के नेता अमरिंदर कुमार शर्मा बीजेपी के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सहित कई भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।


